जानें, गाय को गले लगाने से कैसे खत्म होता है तनाव

Published On

अमेरिका में मानसिक शांति के लिए गाय को गले लगाया जा रहा है

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना वारस से देश और विदेश में हाल बेहाल है। संक्रमण को रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन लगा रही है। लोग घरों में कैद से हो गए हैं। कोरोना संकट के बीच ब्लैक फंगस जैसी अनेक बीमारियों ने चिंता का विषय बन गया है। इस बीच एक ऐसी खबर निकल कर आ रही है जिससे आप जी बहुत आश्चर्यचकित होंगे। अमेरिका में मानसिक शांति के लिए गाय को गले लगाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या को खत्म करने के लिए गाय को गले लगाया जा रहा है।

https://twitter.com/thenewsoncnbc/status/1395404573091770371

तनाव होता है कम

डॉक्टरों के अनुसार, गाय को गले लगाने का एहसास घर पर एक बच्चे या पालतू जानवर को पालने के समान है। गले लगाने से हार्मोन आॅक्सीटोसिन, सेरोटोनिन और डोपामाइन को ट्रिगर करता है, जिससे कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) को कम करता है। ये तनाव के स्तर, चिंता और अवसाद के लक्षणों को कम करता है।

अमेरिका में गाय को गले लगाने के लिए लोग दे रहें है पैसे

कोरोना संकट में अमेरिका में गाय को गले लगाने के लिए पैसे दे रहे हैं। कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए सीएनबीसी के एक वीडियो में कहा गया है कि अमेरिका में लोग गाय को गले लगाने के लिए एक घंटे के लिए 200 डॉलर तक का भुगतान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में तो गायों को तीन हजार सालों से पूजा जा रहा है।

इम्यूनिटी को रेगुलेट करता है ‘गाय से मिलना’

गाय का स्वभाव शांत, कोमल और धैर्यवान होता हैं और गले लगाने वालों को जानवर उसके गर्म शरीर के तापमान, धीमी गति से दिल की धड़कन और बड़े आकार से फायदा होता है। यह सब शरीर के मेटोबोलिज्म, इम्यूनिटी और तनाव प्रतिक्रिया को रेगुलेट करने में मदद करता है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts