जहां से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी, वहीं मैदान में उतरूंगा : दिनेश प्रताप सिंह

Published On

रायबरेली (सच कहूँ न्यूज)। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के हाल के यूपी दौरे को लेकर उन्हें घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का दो दिवसीय दौरा एक दिन में समाप्त हो गया था, क्योंकि जनता उनसे मिलना नहीं चाहती। एमएलसी ने गांधी परिवार को सुविधा भोगी परिवार भी बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जिस विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी।

वहां से मैं भी अपनी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव की तैयारी करूंगा। एमएलसी ने प्रियंका गांधी पर रायबरेली से चुनाव लड़ने पर कहा कि अगर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव किसी भी विधानसभा से रायबरेली में चुनाव लड़ेंगी तो मैं भाजपा से अनुरोध करूंगा कि वह मुझे उसी विधानसभा से टिकट दे और मैं प्रियंका गांधी के सामने चुनाव में खड़ा होऊंगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts