ईरान ने फिर से अमेरिका को चिंता में डालने वाला दिया बयान, जानिये

Published On

तेहरान (एजेंसी)। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने गुरूवार को कहा कि इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरानी क्षेत्र पर हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच अमेरिका के साथ वार्ता फिर से शुरू करने के लिए कोई व्यवस्था या प्रतिबद्धता नहीं की गई है। सरकारी प्रसारक ‘आईआरआईबी’ के साथ एक साक्षात्कार में अराघची ने कहा कि वार्ता फिर से शुरू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि तेहरान के राष्ट्रीय हितों की रक्षा की जाती है या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘हमारे निर्णय पूरी तरह से ईरान के हितों पर आधारित होंगे। यदि हमारे हितों के लिए वार्ता की वापसी की आवश्यकता है, तो हम इस पर विचार करेंगे। लेकिन इस स्तर पर कोई समझौता या वादा नहीं किया गया है और कोई बातचीत नहीं हुई है। अराघची ने वाशिंगटन पर 2015 के परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने और अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने पर वार्ता के पिछले दौर के दौरान ईरान को धोखा देने का आरोप लगाया।

About The Author

Related Posts