Kazem Jalali: अगर अमेरिका मोजतबा खामेनेई को निशाना बनाता है, तो ईरान गंभीर कार्रवाई करेगा: जलाली

Published On

मास्को (एजेंसी)। US-Israel-Iran War: रूस में ईरान के राजदूत काजेम जलाली ने रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक को बताया कि यदि अमेरिका ईरान के नय सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हत्या करने का प्रयास करता है, तो उसे गंभीर जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। जब उनसे पूछा गया कि यदि अमेरिका और इजरायल ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हत्या का प्रयास करते हैं, तो ईरान की क्या प्रतिक्रिया होगी, तो जलाली ने कहा, “आप आज ईरान की प्रतिक्रिया देख रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हम अपने नेता (अयातुल्ला अली खामेनेई) के लिए खून का बदला चाहते हैं। लोग गुस्से में हैं और इस रक्तपात का बदला लेने की मांग कर रहे हैं। स्वाभाविक रूप से अमेरिकियों को अतीत में भी गंभीर जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है और भविष्य में भी करना पड़ेगा।”

गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे नुकसान हुआ और आम नागरिकों की जान भी गई। ईरान ने इसका जवाब देते हुए इजरायली इलाके और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। अमेरिका और इजरायल ने शुरू में दावा किया है कि उनका यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम से होने वाले संभावित खतरे का मुकाबला करने के लिए जरूरी था, लेकिन जल्द ही उन्होंने कहा कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं। सैन्य अभियान के पहले ही दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। इस्लामिक गणराज्य ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की। आठ मार्च को श्री खामेनेई के पुत्र मोजतबा को ( जो अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं) उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें:– अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

About The Author

Related Posts