सुशांत के निधन पर लता, धर्मेन्द्र और सलमान ने जताया शोक

Published On

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर स्वर कोकिला लता मंगेश्कर, हीमैन धर्मेन्द्र, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ने शोक जताया है। लता मंगेशकर क्रिकेट और फिल्मों को आज भी बहुत चाव से देखती हैं और समय-समय पर इस बारे में ट्विटर पर अपनी राय भी जाहिर करती रहती है। महेंद्र सिंह धोनी की लता बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। जब धोनी पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ प्रदर्शित हुयी तब लता खुद को फिल्म देखने से रोक नहीं पाई। फिल्म के साथ-साथ लता को सुशांत सिंह राजपूत का अभिनय भी बहुत पसंद आया।

Sushant Singh Rajput Suicide

उनका कहना है कि राजपूत ने ऐसा अभिनय किया जिसे वे कभी नहीं भूल सकती। लता ने ट्वीट किया, ‘सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की खबर सुनकर मुझे बड़ा धक्का लगा। हमारी कभी मुलाकात नहीं हुई थी, लेकिन उन्होंने धोनी फिल्म में ऐसा सुंदर अभिनय किया था कि मैं कभी भूल नहीं सकती। मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts