तेंदुए ने मचाया आतंक, 13 लोग घायल

Published On

गुवाहाटी (एजेंसी)। असम के जोरहाट जिले में एक तेंदुए हमले में तीन वन कर्मियों सहित 13 लोग घायल हो गए। एक वन अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वन अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ सोमवार सुबह से ही जिले के चेनिजन क्षेत्र में वर्षा वन अनुसंधान संस्थान (आरएफआरआई) के परिसर में घूमता देखा गया था। जिसके बाद, परिसर में मौजूद व्यक्तियों ने वन विभाग को इलाके में जानवर होने की जानकारी दी। उसी दौरान, उनकी एक टीम जानवर को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची।

क्या है मामला

इसी बीच, तेंदुआ ने भागने की कोशिश की और अपने सामने मौजूद व्यक्तियों पर हमला कर दिया जिसमें 10 परिसर के निवासी हैं और तीन वन कर्मी शामिल हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों ने तेंदुए को शांत करने के कई प्रयास किए लेकिन वह मौजूदा स्थल से भाग खड़ा हुआ। उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि आरएफआरआई परिसर को चारों तरफ से घेर लिया गया है। करीब एक एकड़ में फैले जंगल में तेंदुआ के वहां से निकलने की आशंका जताई जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts