ओडिशा में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया

Published On

भुवनेश्वर (एजेंसी)। ओडिशा में कोरोना वायरस (कोविड 19) के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। (Lockdown in Odisha) मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वीडियो संदेश के जरिए इसकी जानकारी दी। ओडिशा देश का पहला राज्य है जिसने लॉकडाउन को बढ़ाया है। फिलहाल केंद्र ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 24 मार्च की मध्य रात्रि से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। कई राज्यों ने कोरोना वायरस के बढते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही थी। पटनायक ने लाकडाउन बढ़ाने के साथ ही सभी शैक्षिक संस्थानों को 17 जून तक बंद रखने की भी घोषणा की है। ओडिशा में कोरोना से अब तक 42 लोग संक्रमित पाये गये हैं जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हुयी है। अब तक कोरोना से पीड़ित दो लागों को ठीक किया जा चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts