एक दिन में रिकॉर्ड 73 हजार से अधिक कोरोनामुक्त

Published On

नयी दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के साथ ही राहत की बात यह है कि इस संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या भी बहुत तेजी से बढ़ रही है और पहली बार एक दिन में 73 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं तथा दो दिन तक लगातार संक्रमण के 90 हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान यह आंकड़ा करीब 15 हजार कम 75,809 रहा। इससे पहले रविवार को देश भर में कोरोना संक्रमण के 90,802 और शनिवार को 90,632 मामले आये थे। संक्रमितों की संख्या 42 लाख से अधिक होने के बाद इस महामारी से प्रभावित देशों की सूची में भारत अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा अभी 63 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि तीसरे स्थान पर ब्राजील में यह संख्या 41.48 लाख है।

यह भी पढ़ें- मोदी की मुहिम-सरकारी कंपनियों का निजीकरण: राहुल

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 73,521 लोगों के संक्रमणमुक्त होने से इस संक्रमण से छुटकारा पाने वालों की संख्या 33,23,951 हो गयी है। कोरोना संक्रमण के 75,809 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 42,80,423 हो गया। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 1,155 बढ़कर 8,83,697 हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,133 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या 72,775 हाे गयी। देश में सक्रिय मामले 20.65 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.65 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.70 प्रतिशत है। कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह 1,084 बढ़कर 2,37,292 हो गयी तथा 423 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 27,027 हो गया। इस दौरान 14,922 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,59,322 हो गयी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts