जापान में कोरोना से जनवरी में अब तक आठ हजार से अधिक लोगों की मौत

Published On

टोक्यो (एजेंसी)। जापान में जनवरी में अब तक कोरोना वायरस महामारी से संबंधित 8,103 मौतें हुई है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश भर में कोविड-19 से 326 लोगों की मौत हुई है। पिछले 12 दिनों में इस बीमारी से पांच हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।

क्या है मामला

आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2022 की शुरूआत से जापान में कोविड से संबंधित मौतों में वृद्धि हो रही हैं। महामारी के कारण 2020 से अब तक कुल 65,400 लोगों की मौत हो चुकी है। अक्टूबर में 1,800 लोगों की, इसके बाद नवंबर में 3,000 से अधिक और दिसंबर में 7,600 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। इन सभी मौतों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 97 प्रतिशत रही हैं।

जापान में अगर जनवरी में इसी तरह कोरोना वायरस लोगों की मौत होती रही तो यह आंकड़ा इस माह के अंत तक 10 हजार से अधिक हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना ??है कि मौतों की संख्या में वृद्धि बीमारी की जटिलताओं के बढ़ते जोखिम के कारण नहीं हुई है, बल्कि कोविड-19 के कारण निमोनिया और हृदय संबंधी विकारों, स्ट्रोक और दिल के दौरे से अधिक मौतें हुई हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts