बद्रीनाथ में डेढ़ फुट से अधिक बर्फ जमी

Published On

बद्रीनाथ (एजेंसी)। देश के विभिन्न राज्यों में जहां रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है। वहीं हिमालय राज्य उत्तराखंड के कई पर्वतीय इलाकों में हिमपात हो रहा है। बद्रीनाथ में डेढ़ फुट से अधिक बर्फ जमी गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले दो दिन से बदले मौसम के कारण बद्रीनाथ , हेमकुंड , तुंगनाथ , रुद्रनाथ में भारी हिमपात हुआ। बद्रीनाथ में बदरी पुरी में ही डेढ़ से दो फिट बर्फ जम गयी है। जो की सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सकता है। गौरतलब है कि बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts