विश्व में कोरोना संक्रमण से तीन लाख से अधिक लोगों की मौत

Published On

बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी Coronavirus (कोविड-19) का प्रकोप निरंतर चरम पर है और अब तक तीन लाख से अधिक लोग इसका शिकार हो चुके हैं तथा इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,12,118 मामले बढ़े हैं तथा कुल संक्रमितों की संख्या 44,27,704 हो गयी जबकि कुल 3,01,711 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

Coronavirus

अमेरिका में 14,17,350 संक्रमित

भारत में भी Coronavirus का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है और यह संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में 12वें स्थान के साथ ही वैश्विक महामारी के केंद्र चीन के करीब पहुंच गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में क्रमश: 3967 और 1000 की बढ़ोतरी हुई है। देश में इसके संक्रमण से अब तक 81,970 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 2649 लोगों की मौत हुई है जबकि 27,920 लोग पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा यहां 14 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए है। विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में 14,17,350 संक्रमित है और 85,884 की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ रहा है और यह कोविड-19 के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। देश में संक्रमितों की संख्या ढाई लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts