इस तरह बरसी पूज्य गुरु जी की रहमत, नशा छुड़ा जिंदगी बनाई जन्नत, जानें संतोष की जुबानी

Published On

बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने यूटयूब चैनल पर लाइव आकर एमएसजी भंडारे के उपलक्ष्य में आॅनलाइन रूहानी सत्संग फरमाया।

इस अवसर पर जिन्होंने पूज्य गुरु जी के वचनों से प्रभावित होकर नशा छोड़ा उन्होंने पूज्य गुरु जी पर्ची के माध्यम से अपनी गाथा सुनाई। पूज्य गुरु जी ने रूहानी सत्संग के दौरान उनकी हौंसला अफजाई की। आपको बता दें कि संतोष निवासी खन्नारी (संगरूर) पंजाब से इन्होंने पूज्य गुरु जी को पर्ची में लिखा कि गुरु जी मैं 2016 से नशा करता था। शराब, स्मैक, अफीम, पोस्त, चिट्टा सारे नशे कर-करके मैंने अपनी नसें खत्म कर ली।

मैं अलग-अलग नशा मुक्ति केन्द्रों में 11-11 महीने तक रहा लेकिन मैं वहां नशा नहीं छोड़ सका। 8 नवंबर 2022 को भंडारे पर नशा छोड़ने का प्रसाद लिया, उसके बाद नशों से ऐसी नफरत हो गई कि नशा टॉयलट जैसा लगता है। अब मैंने नशा छोड़ दिया है। नशा करना बिल्कुल बंद कर दिया है। गुरु जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts