छत्तीसगढ़ में मची राम-नाम की धूम

Published On

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। डेरा सच्चा सौदा सरसा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत मानवता भलाई के 142 कार्यों में लगातार बढ़चढ़ कर भाग ले रही है। इसी कड़ी में शाह सतनाम जी सर्व कल्याण आश्रम गतौरी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में आस-पास के इलाको से साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा की शुरूआत ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा लगाकर की। इसके बाद क्रम वाइज कविराजों ने शब्दवाणी से साध-संगत को मंत्रमुग्ध किया। नामचर्चा के दौरान पूज्य गुरु जी द्वारा चलाये जा रहे 142 मानवता भलाई के कार्य को बढ़-चढ़ करने का संकल्प लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts