पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में धमतान साहिब में नामचर्चा आयोजित

Published On

धमतान साहिब (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। शनिवार का दिन डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत के लिए अपार खुशियों की सौगात लेकर आया। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के उत्तरप्रदेश के बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा, शाह सतनाम जी आश्रम, बरनावा में पहुंचने पर स्थानीय साध-संगत ने खुशी मनाई। इस अवसर पर धमतान साहिब की साध-संगत ने अलग-अलग तरीके से खुशियां मनाई। साध-संगत ने घरों में घी के दीये जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूज्य गुरुजी के आने की खुशी में धमतान साहिब ब्लॉक के गांव खरड़वाल में नामचर्चा का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें:– आयी खुशी अब उसी की, जिस लिये थे तड़पे

इस मौके पर कृष्ण इन्सां, सुनील इन्सां, मुकेश इन्सां, राजा इन्सां, इन्सां, सोनू इन्सां, कृष्ण नम्बरदार इन्सां, टेकराम इन्सां, शीशपाल इन्सा सहित काफी संख्या में साध-संगत मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts