नड्डा ने जेटली को किया नमन

Published On

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को उनकी पहली पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनकी जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का अप्रतिम योगदान सदैव याद किया जाएगा। नड्डा ने जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट में लिखा, “ प्रखर नेता, विचारक, पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन। राष्ट्र निर्माण में उनकी जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का अप्रतिम योगदान सदैव याद किया जाएगा।”

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts