व्यवसाई की हत्या के बाद दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या

Published On

राजगीर (एजेंसी)। बिहार में नालंदा(Nalanda Bihar) जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा सराय गांव में एक व्यवसायी की हुयी हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने बुधवार को इस मामले के कथित आरोपियों के घर में घुसकर दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मघड़ा सराय गांव निवासी और ईट-बालू व्यवसायी इंदल पासवान (30) कल देर रात मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे तभी गांव के निकट पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि व्यवायी की हत्या के बाद उग्र लोगों ने बुधवार सुबह गांव के ही संजय मालाकार (28) राजेश यादव (15) और चुन्नी लाल के घर हमला कर दिया और उन्हें लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान उग्र लोगों ने चुन्नी लाल के घर मे आग भी लगा दी।

घायलों को इलाज के लिये बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान संजय मालाकार और राजेश यादव की मौत हो गई। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहंचकर कैंप कर रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts