नारायणपुर में नक्सली ढेर

Published On

नारायणपुर (वार्ता): छत्तीसगढ के नारायणपुर जिले में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। बेनूर पुलिस के मुताबिक नक्सलियों की एक स्माल एक्शन टीम चिनारी और कलेपाल गांव के बीच रेकी के लिए आई थी। इसी सूचना पर कल दोपहर बाद पुलिस बल को कलेपाल के लिए रवाना किया गया।

जैसे ही जवान गांव के पास पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की। करीब ढाई घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही। इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग में जवानों को एक नक्सली का शव मिला है। इसके पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। मारे गए नक्सली की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं सुकमा जिले के दोरनापाल से दो किमी दूर फैदागुड़ा के पास मुख्य सड़क से लगभग 30 मीटर दूर जंगल की ओर पगडंडी में नक्सलियों द्वारा लगाया हुआ एक आईईडी सुरक्षा बलों ने कल बरामद किया। बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को मौके पर ही ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts