Covid-19 in India: भारत में कोविड-19 का नया रूप: एक दिन में 9 लोगों की मृत्यु, फिर बना Covid गंभीर चिंता का विषय

Published On

Covid-19 in India: नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 का नया स्वरूप एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। हालिया दिनों में संक्रमण से होने वाली मौतों में वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोविड के चलते 9 लोगों की मृत्यु हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक चार मौतें दर्ज की गईं, जिनमें एक 79 वर्षीय मधुमेह पीड़ित, एक 85 वर्षीय वृद्ध जिनकी किडनी पहले से खराब थी, तथा 55 और 34 वर्ष के दो अन्य संक्रमित शामिल हैं। बताया गया है कि सभी मरीज पहले से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त थे। Covid-19 News

केरल में तीन, राजस्थान और तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति की जान गई। राजस्थान में 70 वर्षीय वृद्ध महिला तथा तमिलनाडु में 73 वर्षीय बुजुर्ग, जो पूर्व से कई बीमारियों से पीड़ित थे, ने अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 269 नए कोविड संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इन मामलों में कर्नाटक में सबसे अधिक 132, गुजरात में 79, और केरल में 54 संक्रमित पाए गए हैं।

अन्य राज्यों में दर्ज मामलों का विवरण निम्नलिखित है | Covid-19 News

मध्य प्रदेश: 20

तमिलनाडु: 12

सिक्किम: 11

हरियाणा: 9

छत्तीसगढ़: 8

राजस्थान: 7

असम: 6

बिहार: 5

मणिपुर: 3

ओडिशा, त्रिपुरा, गोवा: 2-2

झारखंड, उत्तराखंड: 1-1

वर्तमान सक्रिय मामलों की स्थिति इस प्रकार है | Covid-19 News

केरल: 2109

गुजरात: 1437

पश्चिम बंगाल: 747

दिल्ली: 672

महाराष्ट्र: 613

कर्नाटक: 527

उत्तर प्रदेश: 248

तमिलनाडु: 232

राजस्थान: 180

आंध्र प्रदेश: 102

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही लक्षण हल्के प्रतीत हो रहे हों, फिर भी बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए यह वैरिएंट खतरनाक साबित हो सकता है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें, मास्क का उपयोग करें और भीड़-भाड़ से बचें।

About The Author

Related Posts