Bihar Election Results 2025 Live: बिहार की महिलाओं ने फिर साबित कर दिया… एक बार फिर नीतीश सरकार, देखें चुनाव आयोग के रूझान

Published On

Bihar Election Results 2025 Live: पटना (एजेंसी)  पटना, 14 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव की आज जारी मतगणना में दोपहर एक बजे तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 198 वहीं महागठबंधन के 39 उम्मीदवार अपने-अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से सभी 243 विधानसभा के रुझान के जारी आंकड़े के अनुसार, राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अन्य घटक एवं विपक्षी दलों के मुकाबले सबसे अधिक 90 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। साथ ही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 81, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के तीन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के चार म्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्विंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

इस तरह राजग अभी 198 सीट पर आगे है। वहीं, महागठबंधन की 39 सीटों पर आगे चल रहा है । महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 29, कांग्रेस 05, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) 04 , मार्क्सवादी कमयुनिस्ट पार्टी (माकपा) एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पांच और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

About The Author

Related Posts