सीमित संख्या में ही लोग कर सकेंगे उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा

Published On

उखीमठ/जोशीमठ/ऋषिकेश/देहरादून (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड शासन की ओर से गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ चार धाम हेतु कपाट खुलने के साथ प्रथम यात्रा चरण के प्रारंभिक 45 दिनों को प्रतिदिन दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या निश्चित कर दी गई है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाक्टर हरीश गौड़ ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को कोरोना जांच का प्रतिबंध नहीं है।

कोरोना जांच ऐच्छिक है, लेकिन मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना सबकी सुरक्षा हेतु आवश्यक है। गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 15000 (पंद्रह हजार), केदारनाथ धाम में। 12000 (बारह हजार), गंगोत्री धाम में 7000 (सात हजार) और श्री यमुनोत्री धाम में 4000 (चार हजार) प्रतिदिन दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts