पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन

Published On

जम्मू (एजेंसी)। पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army)ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे रविवार को सुबह पुंछ जिले के दिग्वार सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में जानमाल की क्षति की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। इससे पहले, 11 अक्टूबर को इस जिले में नियंत्रण रेखा पर हुई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

About The Author

Related Posts