US-Iran Attacks Update: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पाकिस्तान हुआ आगबबूला!

Published On

सेना प्रमुख असीम मुनीर के राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद हुई घटना

US-Iran Attacks Update: शनिवार रात अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर किए गए सैन्य हमलों के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से इस कार्रवाई की आलोचना की। पाकिस्तान ने कहा कि ईरान को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अंतर्गत अपनी सुरक्षा और आत्मरक्षा का पूर्ण अधिकार प्राप्त है। Pakistan News

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, “हम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के पक्षधर हैं और किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई से बचने की आवश्यकता पर बल देते हैं। ईरान को अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा का हर वैध अधिकार है, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों में भी स्पष्ट रूप से उल्लेखित है।”

यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। इस भेंट के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने उनके सम्मान में विशेष भोज का आयोजन भी किया था। इस मुलाकात ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक चर्चाओं को नई दिशा दी थी। Pakistan News

Iran-Israel conflict Latest News: अमेरिकी हमले से बौखलाए ईरान ने इजराइल पर हमले किये तेज

About The Author

Related Posts