पप्पू यादव ने रोते हुए कहा, जाति पूछकर किया हमला

Published On

मुजफ्फरपुर (एजेंसी)। जन अधिकार पार्टी के नेता और सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) पर वीरवार को बंद समर्थकों ने हमला कर दिया। पप्पू यादव पर हमले की घटना मुजफ्फरपुर के निकट खबरा में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके काफिले पर पथराव किया गया। हमले के बाद पप्पू यादव ने रोते हुए कहा कि उनकी जाति पूछकर उनपर हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि मैंने कभी जाति आधारित राजनीति नहीं की लेकिन आज मेरे साथ यह हादसा हुआ। मुख्य सड़क जाम होने के कारण पप्पू यादव सकरी से खबरा गांव होते हुए खबरा मंदिर के पास एन एच-28 पर मधुबनी जाने के लिए निकले थे। उनके कई कार्यकतार्ओं को चोट भी लगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts