प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के मुंबई में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) टावर्स का किया उद्घाटन

Published On

वर्तमान में सच कहूँ सहित 80 अन्य मीडिया पब्लिकेशनस के ऑफिस हो रहे हैं संचालित

मुंबई (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने आज मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जी ब्लॉक में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) सचिवालय के दौरे के दौरान आईएनएस टावर्स का उद्घाटन किया। यह नई इमारत मुंबई में आधुनिक एवं कुशल कार्यालय संबंधी आईएनएस के सदस्यों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेगी और मुंबई में समाचार पत्र उद्योग के मुख्य केंद्र के रूप में कार्य करेगी। INS Mumbai

INS Mumbai

सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने नए टावर के उद्घाटन पर इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी के सभी सदस्यों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि नई जगह में काम करने में आसानी से भारत का लोकतंत्र और मजबूत होगा। इस तथ्य को रेखांकित करते हुए कि इंडियन न्यूज पेपर सोसाइटी का गठन आजादी से पहले किया गया था, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संगठन न केवल भारत की यात्रा के उतार-चढ़ाव का साक्षी रहा है, बल्कि बल्कि उसे जिया भी और जन-जन तक पहुंचाया भी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यही कारण है कि एक संगठन के रूप में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी के काम का प्रभाव देश में स्पष्ट होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मीडिया राष्ट्रों की स्थितियों का मूकदर्शक नहीं होता है, बल्कि उन्हें बदलने में प्रमुख भूमिका निभाता है। INS Mumbai

उन्होंने विकसित भारत की अगली 25 वर्षों की यात्रा में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने नागरिकों के अधिकारों और सामर्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत में डिजिटल लेनदेन की सफलता को इस बात का उदाहरण बताया कि कैसे आत्मविश्वास से भरे नागरिक बड़ी सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रमुख देश भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में रुचि रखते हैं। उन्होंने इन सफलताओं में मीडिया की भागीदारी को स्वीकार किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार तथा इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा उपस्थित थे। INS Mumbai

sach kahoon logo

क्रमश: बता दें कि राष्ट्रीय समाचार पत्र सच कहूँ करीब एक दशक से भी अधिक समय से आईएनएस का मेम्बर है तथा उन 80 के करीब बढ़े राष्ट्रीय मीडिया पब्लिकेशनस में शामिल है जिनका आॅफिस हाल ही में आईएनएस टावर मुंबई में स्थापित किया गया है। सच कहूँ का यह नया रीजनल आॅफिस इस टावर में तीसरे फ्लोर पर संचालित हो रहा है।

यह भी पढ़ें:– Petrol-Diesel Price: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर की कीमत

About The Author

Related Posts