Teacher Day: शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर संगठन के सेवादार राजेन्द्र सिंह इन्सां को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, जानें

Published On

Teacher Day: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर वीरवार को पंजाब में भटिंडा जिले के इन्द्रसिंहवाला स्थित सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक राजेन्द्र सिंह इन्सां को उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए राष्टÑीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर संगठन की वर्दी पहनकर पहुँचे राजेन्द्र सिंह इन्सां को प्रमाण पत्र, 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक प्रदान किया।

इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह इन्सां ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने प्रेरणास्रोत सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी ने हमें अपने देश और समाज के लिए अच्छे और नेक कार्य करने के साथ-साथ पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने की प्रेरणा दी है। पूज्य गुरु जी की इन शिक्षाओं की बदौलत ही उन्होंने सरकारी स्कूल की नुहार बदलने के साथ-साथ बच्चों के लिए शिक्षा का बेहतरीन माहौल भी बनाया, जिसकी बदौलत बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। बता दें कि राजेन्द्र सिंह इन्सां डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर संगठन के सदस्य हैं और शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा के हर कार्य में हमेशा आगे रहते हैं।

राजेन्द्र सिंह इन्सां के साथ ही इस अवसर पर राष्ट्रपति ने अविनाशा शर्मा (हरियाणा), सुनील कुमार (हिमाचल प्रदेश), पंकज कुमार गोयल (पंजाब), बलजिंदर सिंह बराड़ (राजस्थान), हुकम चंद चौधरी (राजस्थान), कुसुम लता गरिया (उत्तराखंड), रविकांत द्विवेदी (उत्तर प्रदेश), श्याम प्रकाश मौर्य (उत्तर प्रदेश), चारू शर्मा (दिल्ली), पल्लवी शर्मा (दिल्ली) और चारु मैनी (हरियाणा) सहित 50 शिक्षकों को राष्टÑीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये शिक्षक 28 राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों से रहे। 50 शिक्षकों में 34 पुरुष, 16 महिलाएं, 2 दिव्यांग और एक दिव्यांग बच्चों के साथ काम करने वाले शिक्षक शामिल हैं। इनके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

उपलब्धियां व सम्मानशिक्षक राजेन्द्र सिंह को अब तक राज्य स्तर पर 9 सम्मान मिल चुके हैं। यह सम्मान बिना सरकारी ग्रांट के खस्ताहाल स्कूल को स्मार्ट बनाने, पंजाब स्तर पर दो बार दाखिला रिकॉर्ड कायम करने, कोविड दौरान आॅनलाईन शिक्षा प्रसार के तौर पर दूरदर्शन के लिए टीवी कार्यक्रम तैयार करने, नन्हें उस्ताद बाल कार्यक्रम की एकंरिंग करने, अपने बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ाने, विद्यार्थियों के लिए समार्ट शिक्षा शुरू करने, विद्यार्थियों को प्राईमरी स्तर पर इंग्लिश मीडियम की सुविधा प्रदान करने, छुट्टियों दौरान समर कैंप लगाने, राज्य स्तरीय प्राईमरी खेलों में भाग लेने के लिए दिए जा चुके हैं। साल 2020 में शिक्षक राजेन्द्र सिंह की बेमिसाल अध्यापन सेवाओं के चलते पूरे पंजाब में पहले रैंक पर आने के लिए शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा उन्हें स्टेट अवार्ड से सभी सम्मानित किया गया था।

About The Author

Related Posts