नालंदा में प्राध्यापक की गोली मारकर हत्या

Published On

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

बिहारशरीफ (एजेंसी)। बिहार में नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र में आज सुबह अपराधियों ने एक प्राध्यापक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिहारशरीफ के जलालपुर मुहल्ला निवासी प्रोफेसर अरविंद कुमार अहले सुबह टहलने निकले थे तभी एक होटल से कुछ दूर मिल्की के निकट पूर्व से घात लगाये मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल श्री कुमार को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। प्रोफेसर अरविंद बिहारशरीफ के पैरू महतो सोमारी कॉलेज में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

About The Author

Related Posts