बारात में डीजे बजता देख काजी साहब को आया गुस्सा, निकाह पढ़ने से किया इंकार, 25 हजार ठोका जुर्माना

Published On

झांसी। शादियों में सजना संवरना और खुशी में नाचना आम बातें हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ अलग ही मंजर देखने को मिला। दरअसल बारात में डीजे बजता देख निकाह पढ़ने के लिए आए काजी ने शादी कराने से साफ शब्दों में इंकार कर दिया। वर-वधु पक्ष के लोगों ने काजियों के आगे हाथ पैर जोड़े तो उन्होंने उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और तब जाकर निकाह पढ़ाने को तैयार हुए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिया नंबर 9 स्थित एक घर में गुरसराय से बारात पहुंची थी। इसके लिए वधु पक्ष ने खाली पड़े मैदान में शादी का पूरा इंतजाम कर दिया। बारात पहुंचने से पहले ही लड़की वालों ने काजी को भी बुला लिया। वे सभी बारातियों के स्वागत में बाहर खड़े थे, तभी अचानक देखा कि बारात में शामिल लोग डीजे की धुनों में झूमते नाचते आ रहे थे।

बारात में डीजे बजता देख काजी साहब गुस्सा हो गए। उन्होंने निकाह पढ़ाने से साफ शब्दों में इनकार कर दिया। पहले तो दोनों परिवारों ने उन्हें बहुत मनाने का प्रयास किया, लेकिन वो न माने। तब परिवार वालों ने कई अन्य काजियों से संपर्क साधा, लेकिन वहां भी उनके हाथ खाली ही रहे। ऐसे में दोनों परिवार बड़ी मुश्किल में फंस गए। काजियों के सामने वधु पक्ष लड़की की इज्जत का हवाला देने लगे। काफी मान मनोवल के बाद काजियों ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भरने और वर-वधु पक्ष के लोगों को अल्लाह से माफी मांगने का आदेश दिया। इसके बाद आखिरकार काजी निकाह पढ़ाने के लिए तैयार और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद विवाह समारोह संपन्न हुआ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts