सोशल मीडिया पर लाइव आकर खुशियों से मालामाल कर रहे Saint Dr. MSG

Published On

 पूज्य गुरु जी के आगमन पर साध-संगत ने बनाई रंगोली, निकाली जागो

चोपटा ।  पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां सोशल मीडिया पर हर रोज लाइव आकर साध-संगत को दर्शन दे रहे हैं। वहीं इस कड़ी में ब्लॉक नाथूसरी चोपटा की समस्त साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की आगमन की खुशी में डेरा ज्ञानपुरा धाम, बगड़िया रामपुरा में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया। जिसमें ब्लॉक के सभी गावों सहित पड़ोसी ब्लॉक से बड़ी तादात में साध-संगत ने शिरकत की। ब्लॉक भंगीदास राधा कृष्ण इन्सां ने इलाही नारे के साथ विनती भजन बोलकर नामचर्चा का शुभारंभ किया।

जिसके उपरांत कविराजों ने भजन बोलकर गुरु महिमा का गुणमान किया। भंगीदास राधा कृष्ण इन्सां ने पूज्य गुरू जी द्वारा चलाए जा रहे 139 मानवाता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने व झूठी अफवाहों से बचते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। नामचर्चा के दौरान बहनों ने लंगर सेवा तो भाइयों ने सफाई व आश्रम में डेकोरेशन की सेवा की। इस अवसर पर गांव भंगीदास महावीर इन्सां, महेन्द्र इन्सां, भलेसिंह इन्सां, विनोद इन्सां, राजेश इन्सां, सांवता राम इन्सां, रामचन्द्र इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार व जिम्मेवार, विभिन्न समितियों के सदस्य, गांव भंगीदास व साध-संगत मौजूद रही। वहीं आपको बता दें कि पूज्य गुरू जी हर रोज यूटयूब चैनल पर रात 9 बजे लाइव आकर साध-संगत को दर्शन देते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts