कर्नाटक में हवाई अड्डे से 2.8 करोड़ रुपये के आईफोन जब्त
Published On
बेंगलुरु। कर्नाटक में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (केआईए) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक युगल के पास से 2.8 करोड़ रुपये के आईफोन जब्त किये। अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि उन्होंने रविवार रात को 206 सीलबंद आईफोन, 12 प्रो और प्रो मैक्स सेलफोल अधिकतम सेलफोन जब्त किए हैं। बताया गया है कि इन फोन की खरीद में इस्तेमाल किए गए 37 डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी उनके पास से जब्त कर लिए गए हैं। युगल को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से 12 मार्च तक के लिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।