Russia-Ukraine War: रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन का किया बड़ा नुकसान, विश्व हैरान

Published On

मॉस्को (एजेंसी)। Russia-Ukraine War: रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में 251 यूक्रेनी ड्रोन और यूएवी को नष्ट किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। बयान में कहा गया कि कल रात से अब तक वायु रक्षा चेतावनी प्रणाली ने 251 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग मानवरहित हवाई वाहनों और ड्रोन को रोका और नष्ट किया। इनमें से 40 सिर्फ क्रीमिया गणराज्य में मार गिराये गये। Russia-Ukraine War

बयान में कहा गया कि कुर्स्क के हवाई क्षेत्र में 34, बेलगोरोद क्षेत्र में 30, निजनी नोवगोरोड क्षेत्र में 20, वोरोनिश क्षेत्र में 17, क्रास्नोडार क्षेत्र में 11, ब्रांस्क और तुला में आठ-आठ यूएवी और ड्रोन मार गिराये गये। इसके अलावा चार यूएवी को रियाजान क्षेत्र में, दो को व्लादिमीर, इवानोवो, कलुगा, तांबोव और ओरयोल क्षेत्रों में मार गिराया गया। बयान में कहा गया कि काला सागर के ऊपर भी 62 और आजोव सागर के ऊपर पांच यूएवी नष्ट कर दिये गये।

यह भी पढ़ें:– यात्रीगण कृपया ध्यान दें! जींद-कुरुक्षेत्र जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें आज से बदले हुए समय पर चलेंगी

About The Author

Related Posts