पूज्य गुरु जी बुधवार को यूटयूब चैनल पर लाइव रूहानी मजलिस के माध्यम से साध-संगत को दर्शन दिए। पूज्य गुरु जी ने भईया दूज की साध-संगत को बधाई दी। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि आज भईयां दूज कह लो, भाई दूज कह लो, जो भी त्यौहार है, सबकी मुबारकबाद। बधाई तो हमने सुबह-सुबह जब घुम के हटे थे तो आपको बता दी थी, और उसके बाद आज फिर से आपको बहुत-बहुत आशीर्वाद कहते हैं, बधाई देते हैं। और ये ही बहन भाई का रिश्ता, एक स्वस्थ रिश्ता होना चाहिए। हमारी जो संस्कृतिक है, उसके अकोरडिंग, भाई बहन की रक्षा के लिए, वो रक्षाबंधन का त्यौहार भी आता है, तो इसलिए, लेकिन आजकल हम कहते हैं कि हमारी बेटियां भी कम नहीं वो भाई की भी रक्षा कर सकती है, दोनों एक दूसरे के लिए एक स्वस्थ रिश्ता रखते हुए, सिर्फ रक्षा ही नहीं करनी, बल्कि एक दूसरे को उत्साहित करें। अच्छे कर्मों के लिए प्रेरित करें। आगे बढ़ने के लिए और प्रेरित करें, घर में खुशियां लाने के लिए, सबको बहुत-बहुत आशीर्वाद।
