समधी राजन नंदा के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए अमिताभ

Published On

अभिषेक और ऐश्वर्या हुए शामिल

बॉलीवुड डेस्क।

एस्कॉर्टस ग्रुप के चेयरमैन और अमिताभ बच्चन के समधी राजन नंदा का निधन रविवार को गुड़गांव में हो गया। राजन का अंतिम संस्कार नई दिल्ली में सोमवार को किया गया। राजन नंदा की अंतिम यात्रा में शामिल होने कपूर खानदान के अलावा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचे। बुल्गारिया में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के कारण अमिताभ बच्चन अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिया आते ही बिग बी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। बता दें की राजन नंदा के निधन की जानकारी ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउूंट पर दी। उन्होंने नंदा की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘आप हमेशा महान थे और रहेंगे। आपके प्यार के लिए धन्यवाद। आपको बहुत मिस करेंगे अंकल। RIP राजन अंकल’। आपको इसके कुछ ही देर बाद अमिताभ बच्चन ने दो फैंस के ट्वीट को रीट्वीट कर समधी राजन नंदा को श्रद्धांजलि दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts