बहन हनीप्रीत इन्सां ने सोशल मीडिया पर शेयर की ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम की वीडियो क्लिप्स

Published On

बहन हनीप्रीत इन्सां ने स्थापित किया डेरा सच्चा सौदा सिरसा में तिरंगा।

चंडीगढ़ (एमके शायना)। भारत के लोग आजादी के 75 में अमृत महोत्सव को मना रहे हैं। बच्चे बच्चे की जुबां से जय हिंद के नारे सुनाई दे रहे हैं। पूरे देश में जश्न का माहौल बना हुआ है। हर कोई अपने घरों पर तिरंगे स्थापित कर रहा है। सोशल मीडिया पर 75 वें आजादी अमृत महोत्सव की धूम मच रही है। इसी बीच आज बहन हनीप्रीत इन्सां ने भी ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लोगों में देशभक्ति का जुनून भरते हुए लिखा है, “डेरा सच्चा सौदा में #HarGharTiranga आंदोलन का हिस्सा बनने पर गर्व है! आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने देश की शांति और एकता की रक्षा करने का संकल्प लें”!

बहन हनीप्रीत इन्सां ने तिरंगा फहराते हुए इंस्टाग्राम पर रील और स्टोरीज भी शेयर की है जिसमें साहिबजादी बहन डेरा सच्चा सौदा में तिरंगा स्थापित कर रही हैं व तिरंगे को सैल्यूट कर रही हैं और राष्ट्रीय गान जन गण मन के सम्मान में खड़ी हुई नजर आ रही हैं। स्टोरी में लगा पूज्य गुरु जी का गाना “जिएंगे मरेंगे मर मिटेंगे देश के लिए” लोगों में देशभक्ति का जोश भर रहा है। साहिबजादी बहन हनीप्रीत इन्सां की इंस्टाग्राम स्टोरी, रील और ट्वीट को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और देश के सम्मान में कमेंट लिख रहे हैं।

आपको बता दें कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत अपने-अपने घरों तिरंगा स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में डेरा सच्चा सौदा सिरसा में बहन हनीप्रीत इन्सां और अन्य डेरा श्रद्धालुओं ने तिरंगा स्थापित किया और सैल्यूट किया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां और बहन हनीप्रीत इन्सां हमेशा से ही लोगों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

गौरतलब है कि बीती गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूज्य गुरु जी ने करोड़ों की तादाद में लाइव देख रही साध-संगत से आहवाहन किया था कि वह ‘घर-घर तिरंगा स्थापित करेंगे व देश की आन बान शान को बरकरार रखेंगे’ जिस पर साध-संगत ने हाथ खड़े करके संकल्प किया था और आज साध संगत पूज्य गुरु जी के वचनों को हुबहू मान रही है। अब जब देश आजादी का 75वां अमृत-महोत्सव मना रहा है तो पूज्य गुरु जी ने भी वीरवार को ग्यारहवीं चिट्ठी भेजकर साध-संगत को अपने-अपने घरों व गाड़ियों पर तिरंगा लगाकर देश के लिए कुर्बानियां देने वाले सैनिकों को सैल्यूट करने का आह्वान किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts