आणंद में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सहित छह लोगों की मौत

Published On

आणंद (एजेंसी)। गुजरात में आणंद जिले के सोजित्रा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार की एक महिला, दो किशोरी सहित छह लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तारापुर-आणंद मार्ग पर डाली गांव के बस स्टैंड के निकट कल रात एक कार, आॅटो रिक्शा और मोटरसाइकिल में भिडंत हो गयी। हादसे में रिक्शा सवार एक महिला, उसकी दो पुत्री, रिक्शा चालक तथा मोटरसाइकिल सवार दो लोगों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और अन्य एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान सोजित्रा निवासी वीणाबेन वि. मिस्त्री (44) , उसकी दो पुत्री जिया (14), जहानवी (17), रिक्शा चालक यासीन मो. वोरा तथा मोटरसाइकिल सवार बोरियावी निवासी योगेशकुमार रा. ओड (20) और संदीपभाई ठा. ओड (19) के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts