आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में छह श्रमिक की मौत

Published On

10 अन्य घायल

कुप्पम (वार्ता):

आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के कुप्पम मंडल में जंगल वाले इलाके में शनिवार की शाम आम से लदे लॉरी के पलट जाने से उसपर सवार छह श्रमिकों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यी हादसा तब हुआ जब तमिलनाडु के निवासी सभी श्रमिक कुप्पम वन इलाके में स्थित आम के बगीचे से आम तोड़कर लॉरी से कृष्णागिरी जा रहे थे।

सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना की जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने जिले के अधिकारियों को घायल श्रमिकों के बेहतर इलाज के प्रबंध करने के भी निर्देश दिये हैं।

 

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts