चमोली, ब्रदीनाथ एवं औली में हिमपात

Published On

चमोली (एजेंसी)। उत्तराखंड में अचानक बदले मौसम के कारण बद्रीनाथ , औली , गोरसों सहित चमोली जिले के ऊंचाई वाले गांवों में हिमपात जारी है। चमोली जिले के 30 से अधिक गांव बर्फबारी से प्रभावित हैं। निजमुला घाटी के इराणी गांव में घर बर्फ से लकदक हो गये हैं। बर्फबारी एवं बारिश के कारण सबसे अधिक परेशानी भू धसांव प्रभावित जोशीमठ के उन लोगों के सामने आयी है जो राहत शिविरों में रह रहे है। सरकार ने उन्हें कक्ष, बिस्तर , ब्लोअर एवं हीटर आदि उपलब्ध कराये हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts