Summer Drinks Recipes: हीटवेव में भी रहेंगे तरोताजा, घर पर बनाएं ये देसी ठंडाई

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Summer Drinks Recipes: ठंडाई एक पारंपरिक भारतीय पेय है, जो खासतौर पर गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ स्वाद में भी बेहद लाजवाब होती है। घर पर बनी ठंडाई न केवल शुद्ध और हेल्दी होती है, बल्कि इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार सामग्री भी डाल सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर ठंडाई बनाने की आसान विधि।

ठंडाई बनाने की सामग्री | Summer Drinks Recipes

  • बादाम 20-25
  • काजू 10-12
  • पिस्ता 10-12
  • खसखस (पोस्त दाना) 2 चम्मच
  •  सौंफ- 2 चम्मच
  • काली मिर्च 6-8 दाने
  • इलायची 4-5
  • गुलाब की पंखुड़ियां 2 चम्मच
  • दूध 1 लीटर
  • चीनी स्वादानुसार
  • केसर

बनाने की विधि

सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस और सौंफ को 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें। इससे ये सभी चीजें नरम हो जाती हैं और आसानी से पीसी जा सकती हैं। जब ये अच्छी तरह भीग जाएं, तो बादाम का छिलका उतार लें। अब भीगी हुई सारी सामग्री को मिक्सर में डालें और इसमें थोड़ी-सी काली मिर्च, इलायची और गुलाब की पंखुड़ियां भी मिलाएं। फिर थोड़ा पानी डालकर इसका बारीक पेस्ट तैयार कर लें। यह पेस्ट ठंडाई का बेस होता है, जिसमें सारे फ्लेवर मौजूद होते हैं। इसके बाद एक साफ कपड़े या छलनी की मदद से इस पेस्ट को छान लें, ताकि इसका स्मूद और महीन अर्क निकल जाए। अब एक बर्तन में ठंडा दूध लें और उसमें यह तैयार किया हुआ अर्क मिला दें। फिर स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छे से मिला लें। अगर आप चाहें तो इसमें केसर डालकर कुछ देर के लिए रख सकते हैं, जिससे इसका रंग और सुगंध और भी आकर्षक हो जाएगी। अंत में ठंडाई को कुछ समय के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडी-ठंडी ठंडाई को गिलास में डालकर ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाएं और सर्व करें। घर की बनी ठंडाई न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि यह शरीर को ठंडक पहुंचाने, पाचन सुधारने और ऊर्जा देने में भी मदद करती है। गर्मियों में इसे पीने से लू से बचाव होता है और शरीर तरोताजा महसूस करता है।

About The Author

Related Posts