दो दिन से गायब दुधमुंही बच्ची का शव घर के कुएं में मिला

Published On

भिंड (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पिछले दो दिन से गायब एक दुधमुंही बच्ची का शव उसके ही घर के कुएं से बरामद हुआ है। रौन थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब पुलिस ये पता लगा रही है कि एक महीने की इस बालिका की हत्या हुई है या फिर ये कोई हादसा है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि रौन थाना क्षेत्र के खुर्तला के रहने वाले बबलू कुशवाह ने कल पुलिस थाने आकर शिकायत की थी कि आठ मार्च की सुबह घर के आंगन के झूले में सो रही उसकी एक माह की बच्ची प्रींशी का कोई अपहरण कर ले गया है। दिन भर तलाश किए जाने के बाद फरियादी ने कल शाम छह बजे पुलिस को सूचना दी कि बच्ची का शव घर के अंदर ही कुएं में मिला है। पुलिस ने बच्ची का शव परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts