12वीं के एग्जाम पर 1 जून को हो सकता है फैसला

Published On

25 मई तक लिखित में सुझाव मांगे

नई दिल्ली (एजेंसी)। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं और प्रवेश परीक्षाओं को लेकर चल रही हाई-लेवल मीटिंग खत्म हो चुकी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों से 25 मई तक लिखित में सुझाव मांगे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ट्वीट कर कहा कि सभी राज्यों से लिखित में अपने सुझाव 25 मई तक भेजने का आग्रह किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह हाई-लेवल मीटिंग बहुत ही उपयोगी रही क्योंकि इसमें मौजूदा परिस्थियों की समीक्षा की गई है। निशंक ने लिखा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि हम सामूहिक निर्णय के माध्यम से जल्द ही कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के बारे में अपना अंतिम फैसला करेंगे और छात्रों व अभिवावकों के मन में व्याप्त अनिश्चितता को दूर कर पाएंगे। सूत्रों के अनुसार, 1 जून को फिर से शिक्षा मंत्री सीबीएसई के साथ फिर से बैठक करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts