Australia Weather Alert: ऑस्ट्रेलिया में बढ़ा इस जानलेवा आपदा का संकट! मौसम विभाग ने दी ये आपात चेतावनी

Published On

Australia Weather Alert: मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में तीव्र वर्षा के कारण बाढ़ का खतरा गहरा गया है। विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स के कई क्षेत्रों के लिए आपातकालीन चेतावनी जारी की गई है। ऑस्ट्रेलिया का मौसम विभाग ने बताया कि विक्टोरिया के मध्य एवं उत्तरी भागों से लेकर न्यू साउथ वेल्स के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। Australia Weather News

विभाग के अनुसार, सेंट्रल विक्टोरिया के सिमोर से लेकर पश्चिमी न्यू साउथ वेल्स के ब्रोकन हिल तक लगभग 650 किलोमीटर के दायरे में कुछ स्थानों पर छह घंटे के भीतर 100 मिमी तक वर्षा संभव है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अल्प अवधि में अत्यधिक वर्षा से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे अचानक और खतरनाक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

आपदा प्रबंधन एजेंसियों की अपील | Australia Weather News

दोनों राज्यों की स्टेट इमरजेंसी सर्विस इकाइयों ने नागरिकों से अपील की है कि वे जलभराव वाले मार्गों पर वाहन न चलाएं और नदियों-नालों के समीप जाने से बचें। प्रशासन ने विशेष रूप से ग्रामीण और निम्न-स्तरीय क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने को कहा है। रविवार को जारी ‘फ्लड वॉच’ अद्यतन के अनुसार, भारी वर्षा के कारण 20 से अधिक जलाशयों और नदी तंत्रों पर प्रभाव पड़ सकता है।

इससे पूर्व 27 फरवरी को साउथ ऑस्ट्रेलिया में तीव्र वर्षा के चलते आकस्मिक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी। विभाग ने संकेत दिया था कि उत्तर और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में आरंभ हुई वर्षा प्रणाली सप्ताहांत तक राजधानी एडिलेड की ओर बढ़ सकती है।विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसमी पैटर्न के कारण अल्प समय में अत्यधिक वर्षा की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आपदा जोखिम प्रबंधन की आवश्यकता और भी बढ़ गई है। Australia Weather News

About The Author

Related Posts