दो स्कूलों में गोलोबारी की घटना में तीन की मौत, कई घायल

Published On

ब्राजील (एजेंसी)। ब्राजील के एस्परिटों सांटो राज्य में एक अज्ञात हमलावर ने दो स्कूलों में गोलीबारी की, इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यहां मीडिया रिपोर्टस में कहा गया कि हमलावर ने स्वचालित हथियार से अंधाधुंध फायरिंग की । यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। कथित हमलावर ने सैनिक वर्दी पहन रखी थी और चेहरे पर नकाब लगा रखा था। संदिग्ध हमलावर युवा लग रहा था। घटना राजधानी से 50 मील दूर विटोरिया नाम के एक छोटे से कस्बे में हुयी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts