तिरूपति मंदिर के अधिकारी डॉलर शेषाद्री का विशाखापत्तनम में निधन

Published On

विशाखापत्तनम | तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) पी शेषाद्री (डॉलर शेषाद्री) का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 72 वर्षीय श्री शेषाद्री ‘कार्तिका दीपोत्सवम’ में भाग लेने के लिए विशाखापत्तनम आए हुए थे। शेषाद्री 1978 से श्रीवारी की सेवा में थे। वर्ष 2006 में सेवानिवृत्त हुए श्री शेषाद्री पिछले 15 वर्षों से ओएसडी के रूप में तिरुमाला मंदिर में काम कर रहे हैं। टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी धर्मारेड्डी ने श्री शेषाद्री के निधन को बहुत बड़ी क्षति बताया है। सूत्रों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर सोमवार को उनके तिरूपति आवास पर रहेगा और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts