Dausa road accident: दौसा में सुबह सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

Published On

Rajasthan road accident: दौसा (राजस्थान)। जिले के दौसा-मनोहरपुर मार्ग पर बापी गांव के निकट बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 11 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, जबकि अनेक लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रही पिकअप वैन सामने से आ रहे एक कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही 10 लोगों ने दम तोड़ दिया, जिनमें सात बच्चे और तीन महिलाएं शामिल थीं। शेष घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक महिला ने भी प्राण त्याग दिए। इस प्रकार मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। Dausa road accident

गंभीर रूप से घायल लोगों को जयपुर स्थित सवाई मान सिंह अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य का उपचार दौसा जिला अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायलों को वाहन के मलबे से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की वजह तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही मानी जा रही है।

दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने से यातायात प्रभावित

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने से यातायात प्रभावित हुआ, जिसे स्थानीय पुलिस ने नियंत्रित किया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त चिकित्साकर्मियों को बुलाया गया। दौसा के जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने घटनास्थल और अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हृदयविदारक हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संदेश जारी करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा प्रशासन को त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Dausa road accident

About The Author

Related Posts