ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी आटो को मारी टक्कर, 7 बच्चों की मौत

Published On

कांकेर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी एक आटो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सात बच्चों की मौत हो गयी।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के कोरर इलाके के एक निजी स्कूल के बच्चे आॅटो में सवार होकर दोपहर वापस अपने घर आ रहे थे। इस दौरान भानुप्रतापपुर से कांकेर की ओर आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने आॅटो को सीधे टक्कर मार दी, जिससे आॅटो के परखच्चे उड़ गए। घटना इतनी खतरनाक थी की मौके पर ही 5 बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं, अस्पताल में दो बच्चों की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों के दुर्घटना में असमय निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts