रामबन में सुरंग ढ़ही, सात लोग फंसे, दो को बचाया

Published On

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बनिहाल के पास वीरवार देर रात एक निर्माणाधीन सड़क सुरंग के ढहने से घायल हुए दो लोगों को बचाया गया, जबकि सात लोगों के फंसे होने की आशंका हैं। पुलिस सूत्रों बताया कि खूनी नाला-रामसू-पंथियाल के पास एक निमार्णाधीन सुरंग ढह गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हें और उन्हें तुरंत वहां से निकाल कर रामबन के जिला अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच रामबन के उपायुक्त मसरत उल इस्लाम ने कहा कि रामबन के मेकरकोट इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के खूनी नाला पर एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। उपायुक्त ने कहा कि छह से सात लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। बचाव अभियान जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts