बारामुला में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में गुरुवार से जारी सुरक्षाबलों के घेरो और तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और लोगों को सलाह दी इस दौरान क्षेत्र में बारह निकलने का खतरा ना उठाये। किसी भी तरह अफवाहों के मद्देनजर इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बारामुला के क्रीरी में आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की विशेष अभियान समूह, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त रूप से गुरुवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया।

इस दौरान सभी अवागमन के रास्तों को बंद कर दिया गया और घर घर तलाश अभियान शुरु किया गया। जब सुरक्षा बल गांव में एक क्षेत्र की ओर बढ़ रहे तो छिपे आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरु कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की पहचान नहीं हो सकी है। खबर लिखे जाने तक अभियान जारी था उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया जब तक क्षेत्र से पूरी तरह विस्फोटकों हटा नहीं लिया जाता वह पुलिस का सहयोग करे। क्योंकि लावरिस विस्फोटक सामग्री खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से मुठभेड स्थल पर उपद्रव न करने का अनुरोध भी किया।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts