अमेरिका ने ईरान में 11,000 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किये: सेंटकॉम

Published On

वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान 11,000 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले किये है। अमरीकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) यह जानकारी दी है। सेंटकॉम द्वारा एक्स पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने अब तक 11,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किये है, जिसमें 150 से ज्यादा क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए जहाज शामिल हैं। सेंटकॉम ने दावा है कि अमरीकी वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने 11,000 से ज्यादा उड़ानें भरी हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान में ठिकानों पर हमला करना शुरू किया था। ईरान, इजरायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर भी जवाबी हमला कर रहा है। अमेरिका और इजरायल ने इस सैन्य अभियान की शुरूआत को एक ‘पहले से किया गया हमला’ बताया और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से कथित खतरों का हवाला दिया।

About The Author

Related Posts