उरी सेक्टर में सतर्क सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

Published On

श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को सतर्क सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में अंगूरी पोस्ट पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से कुछ घुसपैठियों को भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करते देखकर उन्हें ललकारा। इसके बाद घुसपैठियों ने गोलीबारी कर दी जिसका भारतीय सैनिकों ने भी करारा जवाब दिया। सुरक्षा बलों ने इसके बाद पूरे इलाके में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts