मानवता की मिसाल बने महाराष्ट्र के सेवादार

Published On

सांगली/महाराष्ट्र (सच कहूँ न्यूज़)। Sangli News: सांगली में मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली, जहाँ सच्चे और नम्र सेवादार विक्रम इन्सां ने जरूरतमंद मरीज को प्लेटलेट्स दान कर जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस निस्वार्थ कदम ने यह साबित कर दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो बिना किसी स्वार्थ के की जाए। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए कुलदीप इन्सां और जतिंद्र इन्सां ने भी एक-एक यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से उन्होंने न केवल मरीज की सहायता की, बल्कि समाज को भी यह संदेश दिया कि ‘रक्तदान महादान’ है। रक्त और प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए ऐसे सेवादार किसी वरदान से कम नहीं होते।

इन तीनों ने मिलकर यह दशार्या कि जब समाज के लोग एकजुट होकर सेवा का संकल्प लेते हैं, तो किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उनकी यह प्रेरणादायक पहल समाज के लिए एक उज्ज्वल उदाहरण है। ऐसे कार्य न केवल मानवता को मजबूत बनाते हैं, बल्कि युवाओं को भी आगे आकर सेवा कार्यों में भाग लेने की प्रेरणा देते हैं। सचमुच, विक्रम इन्सां, कुलदीप इन्सां और जतिंद्र इन्सां जैसे सेवादार समाज की सच्ची धरोहर हैं, जो अपने कर्मों से इंसानियत को जिंदा रखे हुए हैं। Sangli News

यह भी पढ़ें:– नागपुर में कस्तूरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा 350 बेड वाला स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

About The Author

Related Posts