IMD Alert: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, 4 दिनों तक बारिश आंधी-तूफान, हरियाणा, पंजाब, यूपी में अलर्ट जारी

Published On

नई दिल्ली/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather Update Haryana Punjab UP Rajasthan Himachal Pradesh: उत्तर भारत में चार दिन लगातार मौसम शुष्क रहने के बाद एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। आज से अगले 4 दिनों तक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया गया है, तो वहीं हरियाणा,पंजाब,दिल्ली में साथ लगते उत्तर प्रदेश में भी बारिश होगी। भारत मौसम विभाग ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में राजस्थान राज्य में भी लगातार बारिश संभावना जताई है। IMD Alert

दूसरी ओर चार दिन मौसम शुष्क रहने के कारण हरियाणा पंजाब में राजस्थान में अधिकतम तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई हरियाणा व राजस्थान में अधिकतम पर 40 से पर जा चुका है। वहीं रात्रि के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। हवाओं में आद्रता की अधिकतम मात्रा होने के कारण ह्यूमस की स्थिति बनी हुई है। अगले दो दिनों में पंजाब के पठानकोट,होशियारपुर, गुरदासपुर व रूप नगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी प्रकार हरियाणा के हिसार,सिरसा,फतेहाबाद में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश तो पंचकूला करनाल अंबाला यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शेष हरियाणा में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। IMD Alert

हरियाणा व पंजाब में मानसून की गति धीमी पड़ने से एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अब 12 जुलाई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि बुधवार सुबह मोहाली में कुछ समय के लिए बारिश हुई है। जिसने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं, तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले दिन से अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गुरदासपुर में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में होगी लगातार बारिश | IMD Alert

हिमाचल में धीमा पड़ा मानसून वीरवार से अगले दो दिन तक रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। लेकिन 13 जुलाई से मानसून के फिर से धीमा पड़ने का पूवार्नुमान है। हिमाचल में मानसून सीजन में सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश हुई है। एक जून से नौ जुलाई तक 160.6 मिमी सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 125.7 मिमी ही बारिश हुई। मंडी और शिमला को छोड़कर अन्य सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

चंडीगढ़ में 41 फीसदी कम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन में बारिश में दो-तीन दिन का अंतर हो सकता है। 12 जुलाई को चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। 11 जुलाई को चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 9 जुलाई तक इस सीजन में 127.7 मिमी बारिश हुई है। जो इस सीजन में 40.9 प्रतिशत कम है। लेकिन आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। हवा में अधिकतम नमी 82% है। इस वजह से नमी और गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। अगर बारिश होती है और हवाएं चलती हैं तो इससे कुछ राहत मिलने की संभावना है। IMD Alert

यह भी पढ़ें:– Vegetable Prices: लाल हुआ टमाटर, बिक रहा है इतने रुपए प्रति किलो, प्याज ने भी रुलाया, जाने सब्जियों के भाव

About The Author

Related Posts